{"_id":"5b2fceb74f1c1bc2378b5a76","slug":"15298597685-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा से आगे चारधाम यात्रा के बाद शुरू होगा ऑल वेदर परियोजना निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा से आगे चारधाम यात्रा के बाद शुरू होगा ऑल वेदर परियोजना निर्माण
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऑल वेदर परियोजना निर्माण के लिए बीआरओ ने चंबा से लेकर चिन्यालीसौड़ तक हाइवे किनारे निर्माण की जद में आने वाले भवनों और दुकानों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। चारधाम यात्रा के बाद बीआरओ ने निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले भवन, दुकान स्वामी और काश्तकारों से राजस्व प्रशासन ने 30 जून तक अपनी भूमि संबंधी पत्रावलियां तैयार कर राजस्व उप निरीक्षकों को उपलब्ध कराने को कहा है।
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर इन दिनों भद्रकाली से लेकर चंबा तक ऑल वेदर परियोजना का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। द्वितीय चरण में अब चंबा से आगे चिन्यालीसौड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होना है। इसके लिए बीआरओ और राजस्व प्रशासन इन दिनों तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। बीआरओ के एई पीएस मंडल ने बताया कि जो मकान, दुकान और खेत ऑल वेदर परियोजना के दायरे में आ रहे हैं उनका सर्वे पूरा हो चुका है। चारधाम यात्रा के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाना है, जिन लोगों को भवन और भूमि का प्रतिकर मिल चुका है वे अब सड़क के आसपास किसी तरह का निर्माण न करें।
कंडीसौड़ बाजार के लोगों ने बीआरओ से ऑल वेदर परियोजना का मलबा रिखेडीखाल और पनियारखाल में डंप करने की मांग की है। तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने बताया कि ऑल वेदर परियोजना के लिए अधिग्रहण की गई भूमि का प्रतिकर जल्द वितरित किया जाना है। प्रभावित होने वाले काश्तकार, भवन और दुकान स्वामी 30 जून तक आवश्यक रूप से अपनी पत्रावलियां राजस्व उप निरीक्षकों के पास सौंप दे।