{"_id":"5b2fceb34f1c1b64068b7f03","slug":"152985976410-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित आश्वासन ही खत्म करेंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित आश्वासन ही खत्म करेंगे धरना
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पुनर्वास की मांग को लेकर पिछले 33 दिन से आंदोलनरत टिहरी बांध प्रभावितों ने कहा कि पुनर्वास विभाग के अधीक्षण अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। पुनर्वास के लिए चिह्नित भूमि का ऑन लाइन प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के बाद ही प्रभावितों ने अधिकारियों को वार्ता पर आने का न्योता दिया है।
अवस्थापना खंड पुनर्वास विभाग के ईई आरके गुप्ता ने पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलनरत टिहरी बांध प्रभावित नंदगांव, भटकंडा, उठड़, चौपड़ा, पयालगांव खांड धारमंडल, रौलाकोट, गढोली (रैका) गांव के लोगों को दूरभाष पर आश्वासन दिया कि पुनर्वास के लिए दुधपानी, भानियाला और रायवाला में चिह्नित की गई वन भूमि की सभी पत्रावलियां तैयार कर ली गई है। सोमवार को वे प्रस्ताव ऑन लाइन केंद्र सरकार को भेजे देंगे। प्रभावितों ने कहा कि प्रस्ताव भेजने के उपरांत अधीक्षण अभियंता धरना स्थल पर आकर लिखित आश्वासन दें। वे अधिकारियों से वार्ता के लिए तैयार हैं। प्रस्ताव की एक प्रतिलिपि आंदोलनरत लोगों को उपलब्ध कराई जाए, तभी वे धरना समाप्त करेंगे। क्रमिक अनशन पर उम्मेद सिंह सजवाण, दिनेश बैठे रहे। इनके समर्थन में आशा राणा, अनीता देवी, सीमा देवी, सुमन देवी, मथुरा देवी, चिंतामणी भट्ट, सुंदर लाल भट्ट व राजेंद्र सिंह कुमाईं बैठे रहे।