{"_id":"5b2fce9c4f1c1bac6e8b9936","slug":"152985974115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने नियमित पेंशन न मिलने पर जताई नारागजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने नियमित पेंशन न मिलने पर जताई नारागजी
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने नियमित रूप से पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। 25 जुलाई को टिहरी जन क्रांति के नायक रहे श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर बीसी गबर सिंह चौक चंबा से उनके पैतृक गांव जौल तक पैदल यात्रा निकलने का निर्णय लिया।
बौराड़ी में आयोजित आंदोलनकारी मंच की बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परशुराम बडोनी की पत्नी व श्रीदेव सुमन की भाभी रामकुंवारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। बैठकों से लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे मंच के सदस्यों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित रूप से बैठकों में आने की अपेक्षा की गई। कहा कि जिन चिह्नित आंदोलनकारियों को अभी तक पेंशन सुविधा नहीं दी जा रही है, उन्हें भी पेंशन दी जाए। बैठक में मंच के महासचिव किशन रावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, महिपाल नेगी, उत्तम तोमर, मुशर्रफ अली, श्रीपाल चौहान आदि मौजूद थे।