फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार में सामूहिक नकल, दो कक्ष सील

सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार में सामूहिक नकल, दो कक्ष सील

Fri, 22 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार में सामूहिक नकल, दो कक्ष सील
कंडीसौड़ (टिहरी)। सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के परीक्षा केंद्र पर उत्तराखंड मुक्त विवि के उड़नदस्ते की टीम ने छात्र-छात्राओं को सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा, जिस पर क्षेत्रीय निदेशक ने दो परीक्षा कक्षों को सील कर दिया। छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दोबारा उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार में शुक्रवार को उत्तराखंड मुक्त विवि की एमए और बीए हिंदी व राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। शाम करीब 3.30 बजे उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय निदेशक डा. सुरेश चंद्र और डा. शैला जोशी के नेतृत्व में उड़नदस्ते की टीम परीक्षा केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंची। उड़नदस्ता एक कक्ष में पहुंचा, तो वहां सभी छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर नकल कर रहे थे। कक्ष निरीक्षक चुपचाप कमरे में अलग बैठे हुए थे। दूसरे कमरे में भी छात्र एक साथ बैठकर किताबें खोलकर उत्तर पुस्तिकाओं से लिख रहे थे। इस पर टीम ने दोनों कक्ष सील कर दिए। क्षेत्रीय निदेशक डा. सुरेश चंद्र ने बताया कि सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल होने और दो कक्ष सील करने की सूचना विवि को भेज दी है। बताया कि छात्र-छात्राओं से पहली उत्तर पुस्तिकाएं वापस लेने के बाद उन्हें दोबारा उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed