{"_id":"5b2d2d6d4f1c1b684d8b7c8a","slug":"15296874062-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर और अल्मोड़ा में खुलेंगे पर्वतीय विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर और अल्मोड़ा में खुलेंगे पर्वतीय विश्वविद्यालय
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पर्वतीय क्षेत्र में कोई उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए गढ़वाल मंडल के गोपेश्वर और कुमाऊं के अल्मोड़ा में पर्वतीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। राज्य के पांच विश्वविद्यालयों में 350 सह प्राध्यापकों की नियुक्ति सीधी भर्ती के जरिये की जाएगी।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने अमर उजाला से बातचीत में राज्य सरकार के इन महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोपेश्वर और अल्मोड़ा में पर्वतीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनका कहना था कि कुमाऊं और श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कॉलेजों की संख्या 100 से अधिक पहुंच चुकी है। छात्र संख्या ज्यादा होने के साथ ही दोनों विश्वविद्यालयों पर कामकाज का बोझ अधिक होने से परीक्षाएं समय पर आयोजित नहीं हो पाती है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नए विवि खोले जा रहे हैं।
डा. रावत ने बताया कि श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि, दून विवि, आवासीय विवि अल्मोड़ा और उत्तराखंड मुक्त विवि में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए 350 सह प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जुलाई में विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए लोक सेवा आयोग से 877 सह प्राध्यापकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बैंकों में भरे जाएंगे 338 पद
सहकारिता मंत्री डा. रावत के मुताबिक जिला सहकारी बैंकों में रिक्त 338 पदों पर इंडियन बैंक सर्विसेज के माध्यम से नियुक्तियां की जाएगी। जुलाई से ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदन के लिए युवाओं पर आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार ने आवेदन शुल्क 500 से घटाकर 300 रुपये निर्धारित किया है।