{"_id":"5b2d2ba04f1c1bb26e8b95be","slug":"15296869465-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबीता निर्विरोध बनी बागी की जिला पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबीता निर्विरोध बनी बागी की जिला पंचायत सदस्य
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला मुख्यालय से सटे जिला पंचायत सीट बागी से भाजपा की बबीता चौहान निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गई है। वर्ष 2014 के चुनाव में बबीता चौहान ने निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह दो हजार 597 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इसके साथ ही तीन क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधान समेत सात ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।
बागी की जिला पंचायत सदस्य रहीं रागिनी भट्ट ने पालिकाध्यक्ष की सीट महिला होने की संभावनाओं को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते चार-पांच माह से सीट रिक्त थी। रिक्त सीट पर हुए चुनाव में बुडोगी निवासी बबीता चौहान ने जिला पंचायत सदस्य के लिए छह जून को नामांकन करवाया था, लेकिन उनके विरुद्ध किसी दूसरे उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। इससे बबीता चौहान निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। निर्वाचन अधिकारी अरुण नेगी ने बबीता को विजयी प्रमाणपत्र भेंट किया। साथ ही जाखणीधार ब्लाक के उंडोली से मीरा देवी, चंबा के स्यूटा से धीरेंद्र सिंह, नवाड़ीधार से चैन सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य और जौनपुर के मरोड़ा ग्राम पंचायत के लिए संगीता देवी निर्विरोध प्रधान चुनी गई। ब्यूरो