फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भल्डियाना-मोटणा रोपवे का शुरू हुआ संचालन

भल्डियाना-मोटणा रोपवे का शुरू हुआ संचालन

Fri, 22 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
भल्डियाना-मोटणा रोपवे का शुरू हुआ संचालन
नई टिहरी। बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के करीब दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों के आवागमन के लिए 12 साल बाद भल्डियाना-मोटणा रोपवे का संचालन शुरू हो गया है। अभी स्थानीय लोगों से एक चक्कर का 10 रुपये और पर्यटकों से सौ रुपये किराया लिया जा रहा है। कुछ दिन बाद रोपवे का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

झील बनने के कारण आवागमन में परेशानि झेल रहे प्रतापनगर के लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने वर्ष 2006 में भल्डियाना-मोटणा रोपवे स्वीकृत कर छह माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा था। बावजूद समय पर निर्माण पूरा नहीं हुआ। वष्र 2016 में लोनिवि नई टिहरी से लोनिवि चंबा को रोपवे का हस्तांतरण हुआ था। लोनिवि ने रोपवे के यात्री शेड, मशीन रखने का स्थान, कक्ष मरम्मत, एप्रोज रोड, टिकट घर आदि निर्माण पूरा कर 14 जून को रोपवे का ट्रायल किया था। ट्रायल में रोपवे में सफल रहा था। अब विधिवत रूप से रोपवे से आवागमन शुरू हो गया है। रोपवे सुबह आठ से शाम छह बजे तक संचालित हो रहा है। लोनिवि बीएम इंटरप्राइजेज के सहयोग से रोपवे का संचालन कर रहा है। अधिशासी अभियंता गौरव थपलियाल का कहना है कि बांध प्रभावितों से एक चक्कर के 10 रुपये और पर्यटकों से आने-जाने के सौ रुपये किराया लिया जा रहा है। रोप पर चार ट्राली लगाई गई है, जिसमें प्रत्येक ट्राली पर चार-चार व्यक्ति सफर कर सकते हैं। इनमें से दो-दो ट्राली दोनों तरफ से चलेगी। रोपवे चलने से प्रभावितों को स्यांसू-भल्डियाना पुल से लेकर पीपलडाली पुल होते हुए 20 से 30 किमी की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन



सरकार बांध प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को प्रयास कर रही है। रोपवे शुरू हो गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। दिसंबर तक चांठी-डोबरा पुल से आवागमन शुरू करवाया जाएगा। इससे लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय सिंह पंवार, विधायक प्रतापनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed