{"_id":"5b2bdbfc4f1c1b624d8b766b","slug":"152960102219-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ कर्मियों ने की समस्याओं के निराकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ कर्मियों ने की समस्याओं के निराकरण की मांग
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की बैठक में लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। एसोसिएशन के संरक्षक रहे जी लाल के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त चले रहे पद पर सर्वसहमति से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बीएस राणा को मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मियों ने बताया कि कई मृतक आश्रितों को नौकरी देने से संबंधित प्रकरण महानिदेशालय के स्तर पर लंबित पड़े हुए हैं। साथ ही निदेशालय के ओर से समय पर बजट न देने से कर्मियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है, जबकि जिस मद में बजट मांगा जाता है, उसके बजाए अन्य मद में बजट आवंटित करता है। उन्होंने प्रांतीय पदाधिकारियों के माध्यम से महानिदेशालय पर दबाव बनाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मी एकजुटता के साथ अपनी मांगों को प्रमुखता से रखें। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष गंगा प्रसाद बडोनी, जिला महामंत्री सुनील चौहान, अवधेश पंवार, रजत कुमार, विपिन ममगाईं, योगेश बहुुगुणा, मनोज मेहरा, शूरवीर लाल, गौतम, सुमन शर्मा, सुशीला भट्ट, नीमा नेगी आदि मौजूद थे।