फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे उपनल कर्मी

तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे उपनल कर्मी

Thu, 21 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे उपनल कर्मी
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के उपनल कर्मचारी बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे। उपनल कर्मी संस्थान निदेशक को हटाने की मांग को लेकर तीन दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इधर, कॉलेज के एक शिक्षक डा. एके सिंह ने खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत उपनल कर्मियों ने निदेशक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। निदेशक को हटाने की मांग को लेकर कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों ने उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति से मांग पर शीघ्र कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। नवजोत तड़ियाल, संजय पंवार, विकास बिष्ट, धीरज नेगी, राजेंद्र नेगी, सुनील और युद्धवीर तोपवाल ने कहा कि जब तक निदेशक को हटाया नहीं जाता है, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

इधर, कॉलेज के शिक्षक डा. एके सिंह ने एसएसपी को बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निदेशक से खुद को खतरा बताया। आरोप लगाया कि निदेशक उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। इस बाबत संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर का कहना है कि डा. एके सिंह को शासन के निर्देश पर डेढ़ माह पूर्व निलंबित किया जा चुका है। उनकी नियुक्ति नियम विरुद्ध हुई थी। शासन ने कमेटी के सामने उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा था, लेकिन जब कमेटी जांच करने कॉलेज पहुुंची तो वे अपना पक्ष रखने कमेटी के सम्मुख उपस्थित नहीं हुए। वे अब अपनी बहाली के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed