फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   इलैक्ट्रोनिक शूटिंग रेंज का निर्माण अब नहीं होगा पूरा

इलैक्ट्रोनिक शूटिंग रेंज का निर्माण अब नहीं होगा पूरा

Thu, 21 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
इलैक्ट्रोनिक शूटिंग रेंज का निर्माण अब नहीं होगा पूरा
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में तीन साल से अधर में लटके राज्य स्तरीय इलेक्ट्रानिक शूटिंग रेंज का निर्माण अब पूरा नहीं होगा। लंबे समय से शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण लेने की आस लगाए बैठे खिलाड़ियों की उम्मीद को जिला नियोजन समिति ने गहरा झटका दिया है। समिति ने अवशेष निर्माण को एक करोड़ 10 लाख की धनराशि देने से इनकार किया। खेल विभाग ने शूटिंग रेंज निर्माण पर जिला योजना से अब तक 66 लाख खर्च कर चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 की जिला योजना से खेल विभाग का इलेक्ट्रानिक शूटिंग रेंज स्वीकृत हुआ था। रेंज के निर्माण पर एक करोड़ 76 लाख की धनराशि खर्च होनी थी। वर्ष 2015-16 में निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने 66 लाख की धनराशि जारी की गई। वर्ष 2016-17, 17-18 की जिला योजना से धनराशि नहीं दी गई। खेल विभाग को उम्मीद थी कि इस वर्ष जिला योजना में एक करोड़ 10 लाख मिलेगी। बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता हुई डीपीसी की बैठक में विभाग ने बैठक में प्रस्ताव भी रखा, लेकिन विधायकों व सदस्यों ने योजना से धनराशि देने से इनकार कर दिया। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने अधूरे पड़े भवन पर सरकारी कार्यालय खोलने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


कोट
नई टिहरी में राज्य का पहला इलेक्ट्रानिक शूटिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा था। इस पर 66 लाख खर्च भी हो गए है, लेकिन जिला योजना समिति ने एक करोड़ 10 लाख की धनराशि देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, जिला खेल अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed