फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   18 घंटे बाद मिला नदी में डूबे छात्र का शव

18 घंटे बाद मिला नदी में डूबे छात्र का शव

Wed, 20 Jun 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
18 घंटे बाद मिला नदी में डूबे छात्र का शव
नैनबाग/कीर्तिनगर। बीते मंगलवार को नहाते समय यमुना नदी में डूबे लंढौर मसूरी निवासी रोहित (18) पुत्र नरेंद्र सिंह बिष्ट का शव बुधवार को 18 घंटे बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया। रोहित अपनी तीन बहनों में अकेला भाई था। उधर, अलकनंदा में बहे युवक को कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मसूरी निवासी 12वीं कक्षा का छात्र रोहित बीते दिन दोस्तों के साथ यमुना पुल घूमने आया हुआ था। अपराह्न करीब तीन बजे यमुना नदी में नहाते वक्त रोहित नदी में डूब गया था। बीते दिन चले रेस्क्यू आपरेशन में रोहित का पता नहीं चल पाया था। बुधवार सुबह आठ बजे एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने संयुक्त रेस्क्यू आपरेशन चलाया। लगभग 8.30 बजे रेस्क्यू टीम को घटना स्थल से दो मीटर आगे रोहित का शव नदी से बरामद करने में कामयाबी पाई। कैंपटी थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि शव कालसी क्षेत्र की सीमा में मिला है। कालसी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भेज दिया है। उधर, मंगलवार को बागवान के समीप अलकनंदा नदी में नहाते हुए सोनू (23) पुत्र जबर सिंह निवासी 359 दक्षिणपुरी, नई दिल्ली नदी के तेज बहाव में बह गया था, जिसका दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। सोनू अपने दोस्त सुनील राणा निवासी तल्याकोट हिसरियाखाल की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed