फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जत जयंती पर गिनाई स्कूल की उपलब्धियां

जत जयंती पर गिनाई स्कूल की उपलब्धियां

Wed, 20 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जत जयंती पर गिनाई स्कूल की उपलब्धियां
नई टिहरी। बीबीएस पब्लिक स्कूल चौकल्याचक बौराड़ी ने रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसमें सीनियर वर्ग में स्मार्ट सिटी टिहरी, जूनियर में इलेक्ट्रिक एनर्जी मैग्नेट और प्राथमिक वर्ग में सोलर एनर्जी के मॉडल प्रथम रहे।
विज्ञापन

बीबीएस पब्लिक स्कूल के रजत जयंती समारोह का विधायक धन सिंह नेगी एवं पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने खेल मैदान हेतु विधायक निधि से चार लाख देने की घोषणा की। उन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के संस्थापक सचिव जोत सिंह बिष्ट ने स्कूल के 25 साल के सफर के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष आनंद बेलवाल, पूर्व अध्यक्ष महीपाल नेगी ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। मॉडल के प्राथमिक वर्ग में सोलर एनर्जी प्रथम, ऑर्गेनिक सिटी द्वितीय, विंड एनर्जी तृतीय रहा। जूनियर में इलेक्ट्रिक एनर्जी मैग्नेट पहले, स्मार्ट विलेज दूसरे, हाइड्रो एक्सकेवेटर तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रबंधक विनीता बिष्ट, प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल, उपप्रधानाचार्य लक्ष्मी डंगवाल, डा. मनवीर नेगी, महावीर डंगवाल, गिरीश सेमवाल, दिनेश तोपवाल, संजय लखेड़ा, सरोज बेलवाल, रजनी नेगी, पुष्पा रावत, उमा थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed