{"_id":"5b2a8d644f1c1bf86e8b8f6b","slug":"152951536618-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेड़ी शुरू करेगी गांव बसाओ प्रदेश बचाओ रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेड़ी शुरू करेगी गांव बसाओ प्रदेश बचाओ रथ यात्रा
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांतिदल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य के प्रमुख मुद्दों के निराकरण को जिले में तीन जुलाई से गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ रथ यात्रा शुरू होगी, जिसमें मूल निवास, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई समेत कई समस्याएं शामिल होगी।
यूकेडी के जिलाध्यक्ष विजय पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा एवं कांग्रेस पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य बने 18 साल हो गए हैं, लेकिन जिन उद्देश्यों के लिए संघर्ष किया गया, वह पूरे नहीं हो पाए हैं। दल के केंद्रीय प्रवक्ता विक्रम बिष्ट ने कहा कि मूल निवास को लागू करने, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी रोकने, परिसंपत्तियों के लंबित प्रकरणों का निराकरण, किसानों का ऋण माफ करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर जिले के ढालवाला से तीन जुलाई को पांच दिवसीय रथ यात्रा शुरू होगी, जो पांच विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष वीर चंद रमोला, गणेश भट्ट, विक्रम नेगी, उत्तम पुंडीर, बसंती नेगी, बुद्धि सिंह पुंडीर, किशन रावत आदि मौजूद थे।