फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बोट संचालकों की मनमानी पर टाडा ने उठाए कदम

बोट संचालकों की मनमानी पर टाडा ने उठाए कदम

Sat, 16 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बोट संचालकों की मनमानी पर टाडा ने उठाए कदम
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में बोट संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए टाडा ने कई ठोस कदम उठाए हैं। यहां आयोजित बैठक में टाडा ने अब बोटिंग के लिए तीन प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही बोटों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दस दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

झील में बोट संचालन को लेकर कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि बोट संचालन रोस्टर का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रभावशाली बोट चालक जबरन पर्यटकों को अपनी बोटों में बिठाकर दिन में कई चक्कर लगा रहे थे, जिसके चलते कुछ बोट चालकों का दिन में नंबर नहीं आ रहा था। टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्याधिकारी चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बोट चालकों, टाडा एवं पर्यटन विभाग की बैठक में जेटस्की, पावर बोट, स्पीड बोट के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए जाने, जेटस्की का किराया दो सौ रुपए, पावर बोट ढाई सौ और स्पीड बोट का किराया तीन सौ रुपए निर्धारित किया गया। साथ ही रोस्टर का पालन करने, सफाई व्यवस्था बनाए रखने, बोटों के लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने, नए बोट चालकों को 10 दिन में लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करने, कोटी में कैंपिंग, पार्किंग, बच्चों को खेलने को किड्स जोन बनाने और पेयजल के लिए टैंकर को मौजूद रखने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी गई कि नियमों का पहली बार उल्लंघन पर 10 हजार का चालान और दूसरी बार लाइसेंस पर रोक लगा दी जाएगी। इस मौके पर जिला साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण समेत कई बोट संचालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed