{"_id":"5b2546574f1c1bf76e8b865b","slug":"15291694987-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनसाली में भिलंगना नदी पर बना पुल हुआ जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली में भिलंगना नदी पर बना पुल हुआ जर्जर
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की पांच पट्टियों और चारधाम यात्रा के मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास भिलंगना नदी पर बना स्टील गार्डर पुल जर्जर हो गया है। शनिवार को पुल के बीचों-बीच एक बड़ा गड्ढा हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और ईई ने पुल का निरीक्षण करने के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी है, जिससे पुल से एक बार में एक ही वाहन पास किए जा सके।
भिलंगना ब्लॉक में दर्जनों गांवों के साथ ही चारधाम यात्रा के चमियाला-घनसाली मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास भिलंगना नदी पर वर्ष 1982 में बनाया गया स्टील गार्डर पुल खस्ताहाल बन गया है, जिससे पुल के ऊपर यातायात का संचालन करना दुर्घटना का सबब बन सकता है। वर्षों पुराना यह पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है, बावजूद लोनिवि नया पुल बनाने की कार्रवाई नहीं कर रहा है। शनिवार को पुल के बीचों-बीच एक बड़ा गड्ढा बना गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोनिवि को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीआर चौहान और लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने पुल का निरीक्षण करने के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी है, जिससे पुल से एक बार में एक ही वाहन पास हो सके। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, गोविंद बडोनी, जयवीर मियां, अंबिका प्रसाद कंसवाल ने खतरे से निपटने के लिए नया पुल बनाने की मांग की है।
पुल की मरम्मत के लिए 65 लाख रुपये का आगणन शासन को भेजा गया है। पुल के निरीक्षण के लिए आईआईटी रुड़की से भी इंजीनियर बुलाए जाएंगे। शासन से धनराशि की स्वीकृति मिलने पर पुल का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-एनएल वर्मा, ईई, लोनिवि घनसाली।