{"_id":"5afb14904f1c1b894c8b4e3d","slug":"15264042371compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट बैठक के बाद फांणा, चौंसा और सिंगोरी मिठाई का स्वाद लेगी सरकारी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट बैठक के बाद फांणा, चौंसा और सिंगोरी मिठाई का स्वाद लेगी सरकारी-compat
Updated Tue, 15 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी झील के किनारे फ्लोटिंग मरीना (रेस्टोरेंट) में होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों को दिन के भोज में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। फाणू, चौंसा, पुदीने की चटनी का स्वाद माननीय लेंगे। स्वीट डिस में झंगोरे की खीर और टिहरी की प्रसिद्ध सिंगोरी की मिठाई दी जाएगी।
कैबिनेट बैठक से पूर्व कोटी कालोनी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों का पारंपरिक ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया जाएगा। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि 25 मई से आयोजित होने वाले टिहरी महोत्सव में भी उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल लगाया जाएगा, ताकि इन्हें खूब मार्केटिंग मिल सके। ब्यूरो