फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पैत्रिक गांव पहुंची निशानेबाज देवांशी का भव्य स्वागत

पैत्रिक गांव पहुंची निशानेबाज देवांशी का भव्य स्वागत

Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पैत्रिक गांव पहुंची निशानेबाज देवांशी का भव्य स्वागत
नैनबाग (टिहरी)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जूनियर वर्ल्ड शूटिंग कप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली देवांशी राणा का अपने पैतृक गांव चिलामू पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

सिडनी में अंतरराष्ट्रीय जूनियर वलर्ड शूटिंग कप में देवांशी ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा निशानेबाजी में एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर देश-राज्य का नाम रोशन करने के साथ ही नैनबाग क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सोमवार को नैनबाग बाजार में उनका भव्य स्वागत होने के बाद देवांशी पब्लिक स्पोर्ट्स स्कूल पहुंचीं, जहां स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान देवांशी ने छात्रों को अपने खेल जीवन के अनुभवों के बारे में बताया। पूर्व खेल मंत्री व देवांशी के दादा नारायण सिंह राणा ने कहा कि देवांशी की सही प्रैक्टिस होती रही, तो आने वाले समय में वह देश का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने देवांशी को सम्मानित किया। इस मौके पर गंभीर सिंह रावत, सरदार सिंह राणा, विक्रम चौहान, आनंद रावत, सिकंदर कैंतुरा, महावीर शाह, सुभाष बोनियाल, अनुपम चौहान, राहुल पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


तीसरी पीढ़ी की निशानेबाज है देवांशी
देवांशी राणा अपने क्षेत्र में तीसरी पीढ़ी की निशानेबाज हैं। देवांशी निशानेबाज जसपाल राणा की बेटी है। जसपाल राणा को निशानेबाजी में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार भी मिला है। देवांशी उत्तराखंड राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष और पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा की पोती है। देवांशी की मां मीना भी राष्ट्रीयस्तर की निशानेबाज रह चुकी है, जबकि देवांशी के चाचा सुभाष वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ में बतौर ज्यूरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed