{"_id":"5ae74dfc4f1c1b3c0a8b73f5","slug":"152510822017-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी छात्रावास में पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी छात्रावास में पेयजल की किल्लत
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। कौशल गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में निवासरत छात्राओं को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। छात्रावास में रह रहीं 55 बालिकाओं को 200 मीटर दूर हैंडपंप से पानी ढोकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
प्रधान अरविंद भंडारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य ओता देवी भंडारी ने छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए चमड गदेरे से कौशल गांव के लिए बनी पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग की है। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना के स्रोत पर पानी पर्याप्त है, लेकिन पाइप लाइन पुरानी होने से गांव तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। प्रधानाचार्य दीपक रावत का कहना है कि छात्रावास में स्थायी पेयजल कनेक्शन लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। ब्यूरो