{"_id":"5ae6011e4f1c1b46098b71e5","slug":"1525023006523-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफलोग में 23 ग्रामीणों को वितरित किए गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफलोग में 23 ग्रामीणों को वितरित किए गैस कनेक्शन
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी/बड़कोट। जाखणीधार ब्लाक के ग्राम कफलोग में ग्राम स्वराज अभियान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 23 ग्रामीणों को रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए। उधर बड़कोट के पौंटी गांव में भी 23 परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए।
कफलोग में आयोजित गोष्ठी का मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने शुभारंभ किया। अभियान में बताया गया कि केंद्र सरकार ने सात सूत्री अभियान के तहत जिले के जाखणीधार ब्लाक के कफलोग, ढुंग, रतोली और देवप्रयाग के जखेड गांव का चयन किया है। जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश मुयाल ने बताया कि उज्ज्वला योजना को केंद्र सरकार ने अब विस्तार दे दिया है। अभी तक जिले में सात हजार 934 लोगों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। खंड विकास अधिकारी वीर सिंह राणा, अवंतिका भंडारी, एडीओ सतीश बडोनी आदि ने ग्रामीणों को जानकारी दी। उधर, बड़कोट के पौंटी गांव में रोशनी गैस एजेंसी के प्रबंधक कुंवर सिंह पंवार ने बताया कि जल्द ही शेष आवेदकों को भी कनेक्शन दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान महिमा नंद तिवारी, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक गजेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।