{"_id":"5ae5ff3b4f1c1bed778b59df","slug":"152502252311-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को घनसाली और चमियाला में जूझना पड़ रहा जाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को घनसाली और चमियाला में जूझना पड़ रहा जाम से
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। चारधाम यात्रा शुरू होते ही वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। यात्रियों को घनसाली और चमियाला बाजार में जाम से जूझना पड़ रहा है।
बाजार में व्यापारियों ने दुकान का सामान सड़क किनारे तक फैला रखा है, जिससे आए दिन जाम लग रहा है। हालांकि प्रशासन ने घनसाली में बाईपास से वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया है। बावजूद इसके यात्रियों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। स्थानीय निवासी राम प्रसाद, जगतराम, चमन लाल, महावीर प्रसाद भजन सिंह, मोहन सिंह ने यात्रा सीजन के दौरान प्रशासन से सड़कों पर रखे गए व्यापारियों के सामना को हटवाने की मांग की है। एसडीएम पीआर चौहान का कहना है कि वे बाजार का खुद निरीक्षण करेंगे। दुकानों के बाहर सामान रखने वाले व्यापारियों का चालान किया जाएगा।