{"_id":"5ae4abf64f1c1b76098b6e6d","slug":"152493567018-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा घनसाली बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा घनसाली बाजार
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत भी अब सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। इससे बाजार में होने वाली हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सकेगी। नगर पंचायत ने पुराने पेट्रोल पंप से लेकर हनुमान मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों में चार कैमरे लगाए हैं।
26 अप्रैल को ही बाजार में शिशु मंदिर के पास एक चार वर्षीय बच्ची की अपने पिता की बाइक से छिटककर विपरीत दिशा से आ रहे मैक्स की चपेट में आने से मौत हो गई थी। प्रथमदृष्ट्या मैक्स चालक को दोषी माना जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो बच्ची बाइक से जंप खाकर सड़क पर गिरते हुई देखी। इससे मैक्स चालक निर्दोष पाया गया। नगर पंचायत ईओ कुलदीप नैथानी ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य वित्त से चार कैमरे लगाए गए हैं। जून तक वार्डों में भी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है।