{"_id":"5ada202c4f1c1b84098b5981","slug":"15242445253-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के साथ किए वायदों को पूरा करने में सरकार रही विफल:किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के साथ किए वायदों को पूरा करने में सरकार रही विफल:किशोर
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। सरकार गांव-गांव शराब के ठेके खोलकर युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है। कहा कि देश निर्माण में उत्तराखंड के लोगों का अहम योगदान रहा है, जिसको देखते हुए सरकार को जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों को अधिकार देकर वनवासी घोषित करना चाहिए।
शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने कहा कि वनवासियों में हर रक्षा के लिए एक देवता होता है। कहा कि नर्सिंग, रथी देवता और भूमियाल देवता उत्तराखंड में होते हैं। कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता के साथ किए वायदों को पूरा करने में विफल रही है। युवा रोजगार को तरस रहे हैं। बांध प्रभावित पुनर्वास के लिए संघर्षरत हैं। कहा कि उत्तराखंड को वनवासी क्षेत्र घोषित करने के लिए 28 मई को तिलाड़ीकांड की धरती से अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र रमोला, राकेश राणा, साब सिंह सजवाण, राजेंद्र डोभाल, एलम दास आदि मौजूद थे।