{"_id":"5ada201e4f1c1b6d098b578a","slug":"15242445124-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके सहयोग से सफल होगा टिहरी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके सहयोग से सफल होगा टिहरी महोत्सव
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। कोटीकालोनी में 25 से 27 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय साहसिक खेल महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि टिहरी महोत्सव में स्थानीय संस्कृति, कला, वेशभूषा और खान-पान को मुख्य रूप से शामिल किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।
डीएम ने कहा कि प्रस्तावित महोत्सव में लोकल उत्पादों का हाट भी लगाया जाएगा। होटल व्यावसायियों को सुविधायुक्त टेंट लगाने के लिए निविदा आमंत्रित की जा रही है। मेले के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, आवास, भोजन, मीडिया, सांस्कृतिक और परिवहन समितियां बनाई गई है। गंगा आरती के लिए भी स्थान चिह्नित किया जा रहा है। मेले में अधिक से अधिक पर्यटक आएं इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। महोत्सव के लिए सौ टेंट प्रस्तावित किए गए हैं। मेले में योगा, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइमिंग, काइकिंग, राफ्टिंग, वाटर स्कींग, जेट स्कींग आदि का प्रदर्शन और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश के बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ आशीष भटगाईं, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, जौनपुर कुंवर सिंह पंवार, रागिनी भट्ट, एसडीएम चतर सिंह चौहान, डीडीओ आनंद सिंह, आनंद सिंह, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।