फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ऑल वेदर रोड़ कटिंग से बाधित हो रहा यातायात

ऑल वेदर रोड़ कटिंग से बाधित हो रहा यातायात

Thu, 19 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड़ कटिंग से बाधित हो रहा यातायात
चंबा (टिहरी)। चारधाम यात्रा शुरू होते ही ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर आल वेदर रोड कटिंग का कार्य यात्रियों पर भारी पड़ने लगा है। एनएच पर आगराखाल से जाजल के बीच कई स्थानों पर कटिंग का कार्य चलने के कारण आवाजाही बाधित हो रही है, जिससे बृहस्पतिवार को मार्ग पर जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर आगराखाल से जाजल के बीच में कई स्थानों पर आल वेदर रोड कटिंग का कार्य गतिमान है, जिससे कटिंग का मलबा सड़क पर आने से मार्ग पर आवाजाही बाधित हो रही है। वहीं एनएच पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने से राज्य और बाहर से यात्रियों के वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। ऐसे में सड़क कई देर तक बाधित होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को भी जाजल और फकोट के आसपास सड़क कटिंग का मलबा सड़क पर आ आने से एनएच पर दिनभर में कई बार 20 से 25 मिनट का जाम लगता रहा। जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने बताया कि यात्रा सीजन पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए कटिंग कार्य बंद कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कोट
यात्रा सीजन को देखते हुए राजमार्ग से मलबे को साफ करा दिया गया है। ऐसे में दोबारा से हाईवे पर गिरे मलबे को हटाने के लिए मशीनें लगाई गई है। वहां काम कर रहे ठेकेदार को यात्रा के दौरान हाईवे को सुचारु रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed