{"_id":"5ad8d0594f1c1b87028b56ba","slug":"15241585556-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग से सटे जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग से सटे जंगल में भड़की आग
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढिक्यारा और पनियाली के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर आग भड़क गई। वनाग्नि की सूचना देने के लिए क्षेत्र के रेंजर को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। किसी कर्मचारी के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने से जंगल का काफी बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में आ गया है। शाम तक भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडी में स्थित रेंज कार्यालय से पांच किमी आगे हाईवे से सटे जंगल में भड़की आग की भनक नहीं लग पाई, जिससे देखते ही देखते कई हेक्टेअर क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम चार बजे तक भी कोई कर्मचारी आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंचा। उप प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह ने कहा कि वहां कार्यरत रेंजर के पास दो जगह का कार्यभार है। कर्मचारियों को जल्द ही घटना स्थल पर भेजा जाएगा।