{"_id":"5ad8d0394f1c1b86098b570f","slug":"15241585237-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुल ने मिस्टर और निवेदिता ने जीता मिस फैशिनों का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुल ने मिस्टर और निवेदिता ने जीता मिस फैशिनों का खिताब
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी बीपुरम के तकनीकी एवं सांस्कृतिक सिजिक महोत्सव में स्वास्तिक बैंड की प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं खूब झूमे। महोत्सव में मिस्टर फैशिनों मुकुल और मिस फैशिनों का खिताब निवेदिता के नाम रहा।
तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर बुधवार रात को स्वास्तिक बैंड की टीम ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सीडीओ आशीष भटगांई ने छात्रों से समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। कॉलेज के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने कॉलेज की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में स्वाती शर्मा और गायिकी में नितिन काला ने बाजी मारी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार, संदीप गौतम, समीर वर्मा, मंदीप गुलेरिया, गरिमा नौटियाल, ज्योति प्रकाश, मयंक, नितिन कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।