फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   टीचर्स कालोनी में शिफ्ट हुआ तहसील कार्यालय

टीचर्स कालोनी में शिफ्ट हुआ तहसील कार्यालय

Tue, 03 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टीचर्स कालोनी में शिफ्ट हुआ तहसील कार्यालय

विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। तहसील दिवस पर मंगलवार को 16 शिकायतें दर्ज की गई। वहीं पांच सालों से लोनिवि के कैंप कार्यालय में चल रहा तहसील कार्यालय मंगलवार को तहसील दिवस निपटने के बाद नैनबाग मुख्य बाजार के समीप बने टीचर्स कालोनी में शिफ्ट हो गया। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने कहा कि इससे आम जनता के साथ ही कर्मचारियों को भी सुविधा मिल सकेगी।

सात दिसंबर 2013 को अस्तित्व में आई नैनबाग तहसील कार्यालय लोनिवि के कैंप कार्यालय में संचालित किया जा रहा था। जहां लोगों को आवागमन में दिक्कत होने पर स्थानीय लोग तहसील का स्थायी भवन बनने तक शिक्षा विभाग के खाली पड़े शिक्षक आवास कालोनी में शिफ्ट करने की मांग करते आ रहे थे। आपदा मद से मिले 11.25 लाख रुपये की लागत से कालोनी की मरम्मत कराने के बाद मंगलवार को तहसील कार्यालय कालोनी में शिफ्ट किया गया है। लोनिवि अतिथिगृह में आयोजित तहसील दिवस में 16 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम ने दर्ज शिकायतें तय समय पर निपटाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में मोहन लाल निराला ने नैनबाग- लुदेरा सड़क का डामरीकरण करने की मांग की। अनिल कैंतुरा ने जाखधार में अंग्रेजी शराब खोलने का विरोध जताया। भाजपा महामंत्री विक्रम सिंह चौहान ने नैनबाग चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर तहसीलदार जालम सिंह राणा, सोबत सिंह कैंतुरा, प्रदीप कवि, चौकी प्रभारी नीरज रावत, प्रवीन चौहान, सुल्तान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed