{"_id":"5abe71314f1c1b99618b48be","slug":"152243052110u-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की टीम ने जसपुर गांव में मनरेगा कार्यों का जायजा लिया-ᅫ ̄ᅳU₩ᅫ↑","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की टीम ने जसपुर गांव में मनरेगा कार्यों का जायजा लिया-ᅫ ̄ᅳU₩ᅫ↑
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। केंद्रीय योजनाओं की भौतिक प्रगति का जायजा लेने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की टीम थौलधार ब्लॉक के जसपुर गांव पहुंची। नेशनल लेवल मॉनिटर मीनाक्षी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
जसपुर में आयोजित बैठक में पहुंची केंद्रीय टीम को गांव की दीपी देवी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, भुवना देवी, प्रेमादेवी, जयकृष्ण और पीतांबर दत्त ने बताया कि समाज कल्याण विभाग को बैंक खाता और आधार नंबर देने के बाद भी उन्हें एक साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। मनरेगा से होने वाले कार्यों पर चर्चा के दौरान बताया कि गांव में 168 में से 120 जॉब कार्डधारक सक्रिय हैं, जिन्हें सालभर में औसतन 50 कार्य दिवस मिल रहे हैं। मनरेगा मजदूरों ने जॉब कार्डों में समय से एंट्री नहीं करने का मुद्दा उठाया। प्रधान भोला दास ने बताया कि मनरेगा से 2016-17 के निर्माण कार्यों की सामग्री का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। टीम ने प्रधान और विकास विभाग को अभिलेख अपडेट करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ बीपी डबराल, बिजेंद्र लाल, टीकाराम, ललित खंडूड़ी, जेपी सकलानी, वीडीओ राजपाल सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।