{"_id":"5abd1ecb4f1c1beb618b45d5","slug":"15223438903-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा प्रतियोगिता में अजीत और विनीता रहे चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा प्रतियोगिता में अजीत और विनीता रहे चैंपियन
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अजीत पंवार और बालिका वर्ग में विनीता पंवार चैंपियन रही। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित थत्यूड़ महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा.सतपाल सिंह सहानी ने किया। बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर रेस में अजीत पंवार प्रथम, दीपक असवाल द्वितीय और हिमांशु रांगड़ तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विनीता पंवार, रविना पुंडीर और रमिता रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विनीता पंवार पहले, प्रियंका दूसरे और सीता चौहान तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक बालक वर्ग में हिमंाशु रांगड़ को पहला, रूमवीर को दूसरा और संदीप को तीसरा स्थान मिला। वहीं बालिका वर्ग में प्रियंका प्रथम, विनीता द्वितीय और रविना तृतीय रही। दूसरी ओर भाला फेंक में अजीत ने पहला, दीपक असवाल ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा. संदीप कश्यप, डा.वंदना गौड़, डा.अनिल कटियार, डा.संगीता कैंतुरा, डा.राजेश सिंह, शशि बाला, सुनैना भट्ट, छात्र संघ अध्यक्ष अनिल बधानी आदि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर प्राचार्य डा. सहानी और क्रीड़ा प्रभारी डा.कश्यप ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।