फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पुलिस चौकी खोलने पर भड़के स्यालकुंड मगरौं के लोग

पुलिस चौकी खोलने पर भड़के स्यालकुंड मगरौं के लोग

Tue, 27 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी खोलने पर भड़के स्यालकुंड मगरौं के लोग
नई टिहरी। स्यालकुंड मगरौं में पुलिस चौकी खोलने पर लोग भड़क उठे। पुलिस चौकी खोलने के विरोध में स्यालकुंड मगरौं के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र पहले से पुलिस के अधीन है। उन्होंने कभी भी पुलिस चौकी खोलने की मांग नहीं की। पुलिस चौकी के बजाय उन्होंने स्यालकुंड मगरौं में कोल्ड स्टोर, दुग्ध विकास केंद्र खोलने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भिलंगना विकास खंड के ग्राम स्यालकुंड मगरौं के लोग मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला और जयवीर सिंह रावत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ग्राम स्यालकुंड मगरौं में स्थित दुग्ध संघ के भवन पर पुलिस चौकी खोलने पर विरोध दर्ज किया। कहा कि ग्राम सभा के लोगों ने कभी भी पुलिस चौकी खोलने की मांग नहीं की। उनके यहां से जाखधार पुलिस चौकी की दूरी महज सात किमी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सोनिका और एसएसपी विमला गुंज्याल से मिला और उन्हें समस्या बताई। कहा कि स्यालकुंड मगरौं क्षेत्र में दूध का उत्पादन अधिक होता है। क्षेत्र में दुग्ध विकास केंद्र की स्थापना की जानी चाहिए। डीएम सोनिका ने कहा कि जनहित में पुलिस चौकी खोलना आवश्यक है। पुलिस क्षेत्र में रहेगी तो स्थानीय लोगों को ही सुरक्षा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर राहुल, धन सिंह, कमल सिंह, गौतम सिंह, विकास नेगी, शेर सिंह भंडारी, नंदा देवी, कल्पेश्वरी देवी, कौशल्या देवी, एकादशी देवी, रोशनी देवी, सुबोधनी देवी, दुर्गा देवी, कमला देवी व राजेश्वरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed