{"_id":"5aba7bd74f1c1b21578b6e02","slug":"152217109911-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। कलक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मदन सिंह महर (40) पुत्र जीत सिंह महर निवासी जामणी थौलधार के रूप में की है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम छह बजे एक व्यक्ति डीएम कार्यालय के बाहर प्रतीक्षालय में पड़ा हुआ था। 108 सेवा की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले बैग में कुछ पत्रावलियां और दवाइयां बरामद हुई है। एसआई मयंक त्यागी ने बताया कि बैग में मिले प्रमाणपत्र के आधार पर मृतक के गांव में ग्राम प्रधान से संपर्क किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक मदन सिंह उनका चचेरा भाई था और वह शाम तीन बजे तक चंबा में था। गांव के ही एक टैक्सी चालक ने उसे घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने घर जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह नई टिहरी लौट आया। मौत की वजह पतान नहीं चल पाई है। बैग में मिली दवाइयों से यही प्रतीत हो रहा है कि वह बीमार चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।