फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डीएम ने डीईओ बेसिक को दिए जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश

डीएम ने डीईओ बेसिक को दिए जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश

Mon, 26 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने डीईओ बेसिक को दिए जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश
नई टिहरी। मार्डन स्कूल चंबा के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रवेश शुल्क के नाम पर जबरन अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाया है। फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम सोनिका ने डीईओ बेसिक को स्कूल में जाकर शुल्क वृद्धि की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की संयुक्त बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मार्डन स्कूल चंबा की मनमानी से परेशान अभिभावकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि प्रवेश शुल्क जमा करने वाले अभिभावकों को स्कूल की ओर से रसीद नहीं दी जा रही है। री-एडमिशन के नाम पर 1850 रुपये और वार्षिक शुल्क अलग से लिया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन से जब अभिभावकों ने पक्की रसीद देने का आग्रह किया, तो उन्होंने स्पष्ट इनकार कर दिया। बाद में अभिभावकों ने डीएम को एक शिकायती पत्र और प्रवेश शुल्क के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की पत्रावलियां सौंपी।
विज्ञापन

अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट को स्कूल में जाकर जांच करने को कहा। कहा अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की संयुक्त बैठक स्वयं की निगरानी में करें, जिन अभिभावकों से अधिक शुल्क लिया गया उन्हें वापस दिलाया जाए। यदि स्कूल प्रबंधन शासन के नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसकी मान्यता रद्द करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रदर्शनकारियों में राकेश राणा, प्रमोद बिष्ट, कुलवीर सिंह, जसवीर सजवाण, ममता रावत, सरोजनी सजवाण, रीना डबराल, रुकमणी देवी, उमा देवी, सपना सजवाण, चतर सिंह नेगी, सावित्री, मकानी देवी, बबीता सजवाण, शोभा पुंडीर व सीता मखलोगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed