{"_id":"5ab9259a4f1c1b8e778b7bd5","slug":"152208348511-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे और स्वच्छ भारत मुहिम में भागीदारी बनेंगे स्वयं सेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे और स्वच्छ भारत मुहिम में भागीदारी बनेंगे स्वयं सेवी
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि में नए शिक्षा सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को एनएसएस और एनसीसी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों और संबद्ध स्ववित्त पोषित कॉलेजों में इसी सत्र जुलाई से एनएसएस और एनसीसी की इकाई संचालित की जाएगी। विवि ने एनएसएस के लिए 10 हजार सीटें और एनसीसी के लिए 1500 सीटों का प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबद्ध गढ़वाल मंडल के 57 राजकीय महाविद्यालय आगामी जुलाई माह से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र से श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध होने जा रहे हैं। 222 स्ववित्त पोषित कॉलेज पहले से विवि से संबद्ध हैं। विवि से नए कॉलेजों के संबद्ध होने पर एनएसएस और एनसीसी के लिए सीटें आवंटित होने में कई तरह की विसंगतियां आड़े आ रही थी। क्योंकि एनएसएस और एनसीसी की सीटें अब तक गढ़वाल विवि के नाम पर आवंटित है। विवि छात्र संख्या के हिसाब से कॉलेजों में सीटों का निर्धारण करता है। इस स्थिति में नए सत्र में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के मन में एनएसएस और एनसीसी न मिलने पर दुविधा बनी हुई थी।
एनएसएस और एनसीसी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकारी सेवा में जाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए वेटेज अंक मिलता है। यही वजह है कि एनएसएस और एनसीसी में दाखिला पाने के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ मची रहती है। श्रीदेव सुमन विवि के क्रीड़ाधिकारी/ सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों, प्राइवेट कॉलेजों में एनसीसी और एनएसएस संचालित किया जाएगा। विवि स्तर पर एनएसएस के राज्य समन्वयक को 10 हजार सीटों का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। सीटों के आवंटन होने में कोई अड़चन नहीं है। एनएसएस और एनसीसी के स्वयं सेवक नमामि गंगे योजना का हिस्सा बनेंगे। स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम में भी जुड़ेंगे।