फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पैदल रास्ते से झील तक पहुंचना हुआ मुश्किल

पैदल रास्ते से झील तक पहुंचना हुआ मुश्किल

Mon, 26 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
पैदल रास्ते से झील तक पहुंचना हुआ मुश्किल
कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध की झील का जलस्तर घटने से लोगों का झील तक पैदल खासा मुश्किल हो गया है। पुनर्वास निदेशालय से कई बार रास्ता बनाने की मांग करने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे वोट से बड़ी संख्या में आवागमन करने वाले बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना कर वोट तक पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने निदेशालय को भेजे ज्ञापन में पैदल रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बांध की झील बनने के बाद थौलधार और चिन्यालीसौड़ के दिचली-गमरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन झील में संचालित वोट से ही हो रहा है। लेकिन इन दिनों झील का जलस्तर काफी घटने से डेढ़ किमी का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। जिससे झील तक पैदल पहुंचने के लिए लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को उस रास्ते से गुजर रही बुजुर्ग सुधा देवी उबड़-खाबड़ रास्ते में गिर गई,जिससे उसे काफी चोट पहुंची है। क्षेत्र के उत्तम सिंह राणा, केशर सिंह नेगी और सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि झील तक पहुंचने का पैदल रास्ता हर बार क्षतिग्रस्त होता है, पुनर्वास निदेशालय को कई बार कहने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा बुुजुर्गों और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों क्षेत्रों की सड़क से 40 किमी दूरी है, जिससे आर्थिक रूप से दर्जनों गरीब लोग हर दिन वोट से ही सफर करते हैं। उन्होंने लोगों को की समस्या को देखते हुए पैदल रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed