फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नंदा गौरा योजना में आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के विरोध में किया प्रदर्शन

नंदा गौरा योजना में आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नंदा गौरा योजना में आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के विरोध में किया प्रदर्शन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नंदा गौरा योजना में आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर बीपीएल परिवार की कन्याओं को नंदा गौरा योजना से जानबूझ कर वंचित रखने का आरोप लगाया। मांग के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर नंदा गौरा योजना का शासनादेश निरस्त करने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार होते हुए तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार बेटियों के उत्थान की बात करती है, लेकिन नंदा गौरा योजना में आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता का शासनादेश जारी कर सरकार ने बीपीएल परिवार की कन्याओं को योजना से वंचित रखने का काम किया है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह पुंडीर, वाचस्पति रयाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सोबन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह राणा, मनीषा, विपिन रावत, महिपाल सिंह, गोविंद सिंह, जगमोहन सिंह, सुमन पुंडीर, पूनम, जशोदा देवी, राजपाल राणा, सुनील नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed