{"_id":"5ab3e1954f1c1beb3f8b4668","slug":"15217383874-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थत्यूड़ क्षेत्र में दो दिन से बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थत्यूड़ क्षेत्र में दो दिन से बती गुल
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। बुधवार को तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि होने से थत्यूड़ बाजार सहित दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार को भी सप्लाई शुरू नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। हालांकि ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइन की मरम्मत करने में जुटे हैं, लेकिन जगह-जगह फॉल्ट आने से अभी बिजली की बहाली होना मुश्किल है।
थत्यूड़ बाजार सहित आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली बुधवार सुबह गुल हो गई थी। दो दिन तक आपूर्ति ठप रहने से मोबाइल उपभोक्ता से लेकर अस्पताल में पहुंचे मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रवीर पुुंडीर, प्रधान गोविंद सिंह असवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, कृपाल सिंह रावत और सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोगों के अधिकतर काम बिजली पर आधारित हैं, लेकिन दो दिन से बत्ती गुल रहने से लोगों को दिक्कत हो रही है। ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि काणाताल-सुरकंडा के आसपास लाइन के इंसुलेटर डैमेज हो गए हैं। मरम्मत कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।