{"_id":"5ab3e17b4f1c1bea3f8b4636","slug":"152173836111-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉल्टी टूरिज्म से पुराने स्वरूप में लौटेगा धनोल्टी उद्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉल्टी टूरिज्म से पुराने स्वरूप में लौटेगा धनोल्टी उद्यान
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पुराने हो चुके धनोल्टी राजकीय उद्यान को अब हॉल्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार ने उद्यानीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने की मंशा से उद्यान का कायाकल्प करने के लिए बजट की व्यवस्था की है। इससे जहां विभाग की आय बढ़ेगी, वहीं बाहर से आने वाले पर्यटक भी प्राकृतिक सौंदर्य के साथ उद्यानीकरण का लुत्फ उठा सकेंगे।
पर्यटन स्थल धनोल्टी में 11 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले उद्यान में 1975 में लगाए गए सेब, खुमानी, नाशपाती, पुलम और आडू के पांच सौ से अधिक पेड़ अब पुराने हो चुके हैं, जिससे विभाग की आय चार लाख रुपये से घट कर 50 हजार से नीचे पहुंच गई है। पानी की दिक्ततों को दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगाने के साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक भी बनाए जाएंगे और पेड़ों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए मजबूत घेरबाड़ लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उद्यान को हॉल्टी टूरिज्म के रूप में विकसित करने से उद्यान में पानी और तार बाढ़ की समस्या आड़े नहीं आएगी। डीएचओ डा. डीके तिवारी का कहना है कि धनोल्टी राजकीय उद्यान के कायाकल्प के लिए सरकार ने बजट आवंटन किया है। योजना के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हॉल्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।