फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   16अप्रैल से शुरू होगी श्रीदेव सुमन विवि की मुख्य परीक्षाएं

16अप्रैल से शुरू होगी श्रीदेव सुमन विवि की मुख्य परीक्षाएं

Tue, 20 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
16अप्रैल से शुरू होगी श्रीदेव सुमन विवि की मुख्य परीक्षाएं
चंबा (टिहरी)। छात्रों की मांग पर श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने विलंब शुल्क के साथ स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। विवि प्रशासन ने सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 97 केंद्रों पर मुख्य परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होगी। इस वर्ष मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए विवि के पास 67 हजार 982 छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि विवि प्रशासन ने पहले 20 मार्च निर्धारित की थी। इस अवधि में दूर-दराज गांवों में निवासरत कई छात्र-छात्राएं सूचना के अभाव में परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं लगातार विवि प्रशासन पर दबाव बनाए हुए थे। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने मंगलवार को एक हजार विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि अब फार्म भरने के लिए अभ्यर्थी 23 मार्च तक आन लाइन पंजीकरण कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। 30 मार्च तक परीक्षा केंद्रों पर फार्म जमा करना होगा।
विज्ञापन

सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमत बिष्ट ने बताया कि मुख्य परीक्षा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। 16 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होगी। अप्रैल प्रथम सप्ताह से छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र विवि की बेवसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed