{"_id":"5aaff2c34f1c1bac758b63a9","slug":"152148063714-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन के सर्किल रेट में भारी अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन के सर्किल रेट में भारी अंतर
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जमीन के सर्किल रेट में भारी अंतर को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने मनमर्जी से रेट तय कर महंगी जमीन को भी सस्ती कर दी।
क्षेत्र के शिव सिंह गुसाईं, रामदास भरतवाण, ध्यान सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह राणा, जीत सिंह नेगी और चंद्रप्रकाश उनियाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कांडीखाल में जमीन का सर्किल रेट 5.72 लाख रुपये प्रतिनाली और वहां से एक किमी आगे सेलूर में 22 हजार रुपये प्रतिनाली का सर्किल रेट तय किया गया है। इसी तरह राजमार्ग पर अलेरू में 1.14 लाख, रामगढ़ में 1.30 लाख, उनियाल गांव में 2.9 लाख रुपये और थौलधार ब्लॉक व तहसील मुख्यालय की बेसकीमती जमीन का सर्किल रेट 2.11 लाख रुपये प्रति नाली तय की गई है, जबकि कंडीसौड़ लगातार बड़े बाजार के रूप में विकसित हो रहा है। तहसीलदार उपेंद्रदत्त बहुुगुणा ने कहा कि सर्किल रेट से संबंधित क्षेत्र में जमीन क्रय-विक्रय के अनुसार निर्धारित किया जाता है।