फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   राजस्व वसूली में तेजी लाएं एसडीएम:सोनिका

राजस्व वसूली में तेजी लाएं एसडीएम:सोनिका

Tue, 13 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली में तेजी लाएं एसडीएम:सोनिका
नई टिहरी। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम सोनिका ने सभी एसडीएम को राजस्व वसूली में गति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा है। उन्होंने वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर वसूली कम होने पर गजा, कंडीसौड़ और बालगंगा के तहसीलदार का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि लक्ष्य पूरा होने पर ही उनका वेतन आहरित किया जाएगा। भू-अभिलेख, बंदोबस्त, दाखिला खारिज करने के मामले निपटाने के लिए एसडीएम को क्षेत्र के तहसीलदार, कानूनगो और राजस्व उपनिरीक्षकों की बैठक लेकर उसकी समीक्षा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व, पुलिस, आबकारी, अल्पबचत, अभियोजन और परिवहन विभागों की बैठक लेते हुए डीएम ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले लंबगांव-चमियाला-घनसाली मोटर मार्ग के डेंजर जोन को चिह्नित करने के लिए सीओ, एआरटीओ और एसडीएम को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। पुलिस और राजस्व अधिकारियों को वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। सीओ हीरा सिंह रौथाण ने बताया कि अब तक 14105 वाहनों का चालान किया गया। डीएम ने छह माह पुराने फौजदारी के मामलों का निस्तारण करने को कहा है। बैठक में एसडीएम चतर सिंह चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, नूपुर वर्मा, फिंचाराम चौहान, प्रशिक्षु एसडीएम अपूर्वा सिंह, बुसारा अंसारी, कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed