फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   रिमझिम बारिश में भी छात्र डटे रहे धरने प

रिमझिम बारिश में भी छात्र डटे रहे धरने प

Sat, 24 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम बारिश में भी छात्र डटे रहे धरने प
चंबा (टिहरी)। रिमझिम बारिश के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र एसआरटी परिसर बादशाहीथौल की 21 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को छठवें दिन भी धरने पर डटे रहे। 26 फरवरी से उन्होंने मांग के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अभाविप से जुड़े छात्र एसआरटी परिसर में 19 फरवरी से आंदोलनरत हैं। वे प्रतिदिन परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हैं। छात्र शिक्षक और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, सीबीसीएस पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराने, उप कुलसचिव की नियुक्ति करने, प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने, अतिरिक्त कक्ष-कक्षों का निर्माण करने, फर्नीचर उपलब्ध कराने, स्वामी रामतीर्थ मूर्ती का सुंदरीकरण करने, स्मार्ट क्लासेज शुरू करने, खेल मैदान निर्माण करने और रोटेशन प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। कहा छह दिन बाद भी विवि के कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी ने आंदोलन की सुध नहीं ली। 26 फरवरी से मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। धरना देने वालों में अक्षत पवन बिजल्वाण, सुशील रावत, हिमांशु रावत, बृजेश खाती, प्रदीप सजवाण, अनिल लेखवार व अभिषेक नेगी बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed