फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   तेज तूफान से स्कूल की छत पर गिरा पेड़ टला बड़ा हादसा

तेज तूफान से स्कूल की छत पर गिरा पेड़ टला बड़ा हादसा

Sat, 24 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तेज तूफान से स्कूल की छत पर गिरा पेड़ टला बड़ा हादसा
घनसाली (टिहरी।)। शनिवार दोपहर को चले तेज तूफान से प्राथमिक स्कूल बहेड़ा के पास एक पेड़ टूटकर स्कूल की छत पर गिर गया, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी भी छात्र और शिक्षकों को कोई चोट नहीं पहुंची। पास में ही जीजीआईसी की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने वहां पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को प्राथमिक स्कूल बहेड़ा के छात्र मध्याह्न भोजन कर रहे थे। इस दौरान चले तेज तूफान के कारण स्कूल के प्रांगण में खड़ा एक पेड़ टूटकर छत पर गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्कूल में आंगनबाड़ी के बच्चों सहित 24 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। पास में ही मौजूद जीजीआईसी की शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ ही आसपास में काम कर रहे मजदूरों ने स्कूल की छत पर पेड़ गिरा देखा, तो वे दौड़ पड़े और कमरे में डरे-सहमे बच्चों को बाहर निकालकर पास के मंदिर में भेजा। टूटा पेड़ स्कूल की छत पर रुक गया, जिससे किसी भी बच्चे, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी वर्कर और भोजन माता को कोई चोट नहीं आई। हादसे से बच्चों के डरे होने के कारण स्कूल की छुट्टी कर दी गई। शिक्षिका अनीता कंडवाल और आंगनबाड़ी वर्कर गीता ने बताया कि जब तूफान चल रहा था, तो वह कमरे में बैठे थे कि एकाएक पेड़ टूटकर छत के ऊपर गिर गया। गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed