{"_id":"5a904bf24f1c1b3c718b6939","slug":"151940628520-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर पड़ी जमीन को आबाद करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर पड़ी जमीन को आबाद करेगी समिति
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। कृषि विभाग ने गांवों में बंजर पड़ी भूमि को आबाद करने का बीड़ा उठाया है। खेती को लीज पर लेकर समिति के माध्यम से नकदी फसलों का उत्पादन किया जाएगा। कृषि विभाग समिति को पावर ट्रीलर, कृषि यंत्र, खाद-बीज और सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगा। इसकी पहल अलेरू गांव से शुरू की गई है, जहां विभाग ने ग्रामीणों की 60 नाली भूमि समिति को लीज पर दिलाकर कार्य शुरू किया है।
ब्लॉक कृषि अधिकारी वीर सिंह नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बंजर पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाने का प्रयास शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत थौलधार ब्लॉक के अलेरू गांव से शुरू की गई है। ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें बंजर खेत आबाद करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने असमर्थता जताई। बाद में अलेरू गांव की 60 नाली सिंचित भूमि 10 साल की लीज पर समिति को दी गई है, जिस पर समिति नकदी फसल उगाएगी। इसका 25 फीसदी लीज रेंट दिया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि समिति ने वहां खेती कार्य शुरू कर दिया है। अन्य क्षेत्रों में भी यह योजना चलाई जाएगी। समिति के कुलदीप नेगी, जयपाल सिंह बुटोला, प्रताप सिंह, रीता नेगी, सावित्री और उर्मिला चौहान ने कहा कि कृषि विभाग ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।