{"_id":"5a8efbaf4f1c1b805a8bb3b8","slug":"15193202003-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की राह हुई आसान
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी जिले के सीमांत सौंदी गांव के लोगों का सड़क का सपना साकार होने में अभी एक साल का वक्त लगेगा। केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मोल्या बैंड से सौंदी गांव तक छह किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई प्रथम ने टेंडर जारी कर ठेकेदार से अनुबंध कर लिया है। मार्च द्वितीय सप्ताह से सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। जून 2019 में सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क बनने से गांव के 350 परिवारों को लाभ मिलेगा।
उत्तरकाशी और टिहरी जिले के सीमांत क्षेत्र में बसा सौंदी गांव पहुंचने के लिए लोगों को अब तक छह किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश राणा ने बताया कि 2015-16 में सरकार ने सौंदी गांव तक सड़क निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ की धनराशि जारी की थी, लेकिन वन अधिनियम आड़े आने से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। चार माह पूर्व केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से सड़क को हरी झंडी मिलीी। पीएमजीएसवाई के ईई आरके सिंह ने बताया कि सौंदी सड़क निर्माण के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किया था, जो पास हो चुका है। ठेकेदार का अनुबंध हो चुका है। मार्च द्वितीय सप्ताह से सड़क निर्माण शुरू कर जून 2019 में सड़क बन जाएगी। टिहरी वन निगम ने सड़क निर्माण में आड़े आ रहे पेड़ों का पातन कर लिया है। उत्तरकाशी वन निगम का कुछ काम शेष रह गया है।