फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   छात्रों ने परिसर में निकाली आक्रोश रैली

छात्रों ने परिसर में निकाली आक्रोश रैली

Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने परिसर में निकाली आक्रोश रैली
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल की 21 सूत्री मांगों को लेकर चार दिन से आंदोलनरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को परिसर में आक्रोश रैली निकाली। गढ़वाल विवि प्रशासन की ओर से समस्याओं का समाधान न करने पर प्रधानमंत्री को ट्वीट कर आंदोलन की जानकारी दी। मांगों के समर्थन में गढ़वाल विवि मुख्यालय श्रीनगर में कुलपति कार्यालय के बाहर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अभाविप से जुड़े छात्र 19 फरवरी से एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आंदोलनरत हैं। बृहस्पतिवार को छात्रों ने परिसर में शिक्षक और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, सीबीसीएस पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराने, उप कुलसचिव की नियुक्ति करने, प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने, अतिरिक्त कक्ष-कक्षों का निर्माण करने, फर्नीचर उपलब्ध कराने, स्वामी रामतीर्थ मूर्ती का सुंदरीकरण करने, स्मार्ट क्लासेज शुरू करने, खेल मैदान निर्माण करने और रोटेशन प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली में सुशील रावत, अक्षत, पवन बिजल्वाण, मनीष लेखवार, मनीष रतूड़ी, राजेश, ऋषभ सिंह, अतुल बधानी, मानवेंद्र बिष्ट, एकता रावत, रुकमणी बिष्ट, वंदना, कल्पना, प्रियांशी, विनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed