फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   हाइवे पर सात घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही, दर्जनों वाहन औ सड़कों यात्री फंसे रहे

हाइवे पर सात घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही, दर्जनों वाहन औ सड़कों यात्री फंसे रहे

Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर सात घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही, दर्जनों वाहन औ सड़कों यात्री फंसे रहे
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर कुंजापुरी के समीप मंगलवार रात को पहाड़ी से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से सात घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ दर्जनों वाहन और सैकड़ों यात्री फंसे रहे। सुबह सात बजे मलबा साफ होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू होने पर वहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर इन दिनों ऑल वेदर परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार रात करीब 12 बजे कुंजापुरी के समीप पहाड़ी से हाइवे पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर भरभरा कर गिर पड़े, जिससे यातायात बाधित हो गया था। सड़क बंद होने से रात को चलने वाले दर्जनों वाहन और यात्री वहीं फंसे रहे। सुबह छह बजे मलबा और पत्थरों को साफ करने के लिए जेसीबी पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा और पत्थर साफ किए गए। तब जाकर सुबह सात बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

बुधवार को थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने हाईवे चौड़ीकरण कार्य में लगी एमजी कंस्ट्रक्शन कंपनी और गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजरों के साथ बैठक की। उन्होंने हाईवे पर भूस्खलन से निपटने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीन को एक साथ रखने को कहा। सड़क कटिंग के तुरंत बाद मलबा का निस्तारण करने को कहा। जेसीबी, पोकलैंड और डंपर चालकों के नंबर थाने में उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही दोनों कंपनियों को एक दिन में 50 मीटर से अधिक रोड कटिंग न करने और मलबे का तुरंत निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed