{"_id":"5a8da74f4f1c1bcb268bb23d","slug":"151923306416-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सड़कों पर बिना एआरटीओ की अनुमति के नहीं होगा वाहनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सड़कों पर बिना एआरटीओ की अनुमति के नहीं होगा वाहनों का संचालन
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। नई सड़कों का एआरटीओ, पुलिस, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे। सड़क उपयुक्त पाए जाने के बाद ही वाहनों के संचालन को एआरटीओ अनुमति जारी करेगा। बिना अनुमति के यदि कोई वाहन नई सड़कों पर आवाजाही करते हुए पकड़ा गया, तो वाहन का परमिट निरस्त किया जाएगा।
बुधवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम सोनिका ने जिले में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों संयुक्त रूप से वाहनों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। कहा ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन संचालन करने वाले चालकों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाए।
एसएसपी बिमला गुंज्याल ने बताया कि जिले में लगभग 128 संवेदनशील स्थानों पर सड़कों की संयुक्त जांच के उपरांत 61 स्थल संवेदनशील पाए गए। इन स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की जरूरत है। डीएम ने स्कूल बस की संख्या और वाहनों की संख्या तथा उनकी स्थिति के संबंध में एआरटीओ को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ संयुक्त बैठक करने को कहा। बैठक में एआरटीओ ज्योतिशंकर मिश्रा, ईई लोनिवि केएस नेगी, डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, टैक्सी और बस यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।