फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पर्यटन कस्बे धनोल्टी को विकसित करने की योजना तैयार

पर्यटन कस्बे धनोल्टी को विकसित करने की योजना तैयार

Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन कस्बे धनोल्टी को विकसित करने की योजना तैयार
नई टिहरी। केंद्र सरकार के श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन से ईको टूरिज्म, मल्टी स्टोरेज पार्किंग, छोटे-छोटे व्यू प्वाइंट, वाक-वे, अल्ट्रा मॉडल टायलेट और स्थानीय स्वयं सहायता समूह के सहयोग से विभिन्न तरह के गढ़वाली व्यंजन परोसने की योजना है। इसके लिए रूरबन योजना की डीपीआर में इनको शामिल किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गांवों का विकास शहरों की भांति करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन योजना शुरू की है, जिसमें केंद्र सरकार ने जिले के जौनपुर ब्लाक के धनोल्टी, डांडा की बेली, गोंठ, खनेरी, डांडा, दवाली, उनियालगांव, नौघर, फिडोगी, कालावन ग्राम पंचायतों के 13 राजस्व गांव चयन किया था। ग्राम्य विकास विभाग ने चयनित गांव का सर्वे कर इंटीग्रेटेड कलस्टर एक्शन प्लान तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा था। ग्राम्य विकास विभाग ने रूरबन मिशन की डीपीआर तैयार कर दी है, जिसमें आजीविका संवर्द्धन और धनोल्टी कस्बे को बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाने को प्रमुखता दी गई है।
विज्ञापन


कोट
रूरबन कलस्टर के तहत धनोल्टी को विकसित करने की डीपीआर तैयार की गई है। जल्द ही योजना पर काम शुरू किया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में लोगों की आजीविका संवर्द्धन को प्रमुखता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed