फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   केंद्र सरकार के इशारों पर गो भक्तों के साथ हुई अभ्रदता

केंद्र सरकार के इशारों पर गो भक्तों के साथ हुई अभ्रदता

Tue, 20 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के इशारों पर गो भक्तों के साथ हुई अभ्रदता
नई टिहरी। गोपाल गोलोक धाम संवर्द्धन समिति की बैठक में गो भक्तों ने केंद्र सरकार की निंदा की। कहा कि सरकार के इशारों पर गोपालमणी महाराज और अन्य गो भक्तों के साथ पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन सरकार के इशारों पर आंदोलन को कुचलने के लिए गोपालमणी, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन

बैठक में गो भक्तों ने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, अलग गो मंत्रालय बनाने, गाय के गोबर को खाद, गोबर गैस के रूप में इस्तेमाल करने, दस साल तक के प्रत्येक बच्चे को भारती नस्ल की गाय का दूध अनिवार्य रूप से देने समेत पांच सूत्री मांग को लेकर गोपालमणी वर्षों से आंदोलन चला रहे हैं। केंद्र सरकार ने पूर्व में समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिया था, लेकिन चार साल का कार्यकाल गुजरने पर भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। कहा कि 18 फरवरी को रामलीला मैदान में गोपालमणी को महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट नहीं जाने दिया गया। कहा कि अब गो भक्त घर-घर जाकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, गोपल रतूड़ी, घनश्याम डोभाल, सरोजनी चमोली, प्रेमलत्ता गुसाईं, बीना रावत, उषा नेगी, सुबोधा चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed