{"_id":"5a8c57794f1c1b9f268bb322","slug":"151914708820-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल साइकिल से करेंगे चारधाम और गांवों की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल साइकिल से करेंगे चारधाम और गांवों की यात्रा
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कमल गोला (38) ने पंतवाड़ी से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की है। साइकिल से वह चारधाम और उसके आसपास पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा करेंगे।
दिल्ली निवासी कमल ने मंगलवार को नैनबाग तहसील के पंतवाडी से राज्य में 1200-1400 किमी की साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। 45 दिन की यात्रा के दौरान वह चारधाम सहित टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के गांवों का भ्रमण भी करेंगे। यही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति से देश- विदेश में बैठे अपने दोस्तों और संबंधियों को अवगत कराएंगे। कमल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक है। नौ साल अमेरिका में रहने के दौरान साइकिल से भ्रमण करने का जुनून विकसित हुआ।